धमतरी: जिला अस्पताल में मृत बच्चा पैदा होने पर परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप
धमतरी के रामसागर पारा निवासी बच्चे के पिता दिलीप कुर्रे ने बताया कि उनकी पत्नी को प्रसव के लिए 28 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहाँ पर उन्हें नॉर्मल डिलीवरी होने की बात लगातार कही गई थी। वही 2 फरवरी की रात उनका प्रसव हुआ। जिसमे बच्चा मृत पैदा हुआ। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में लापरवाही बरती गई है। जिसके कारण से बच्चे की मौत हुई है।