धमतरी: गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिला के मनकेसरी गांव निवासी पवन कुमार पटेल 22 जनवरी को गांव में ही गृह प्रवेश कार्यक्रम में गया था। जो साइकिल से वापस घर आ रहा था। तभी उसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से रेफर होने पर उसे धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया।