धमतरी: उमरगांव के बच्चों ने फेंसिंग तार में फंसे हिरण के बच्चे को दिया जीवन, इलाज के लिए वन विभाग के पास ले गए
मिली जानकारी के अनुसार घने जंगलों से सटे ग्राम उमरगांव में मंगलवार की सुबह एक हिरण का बच्चा फेंसिंग तार में फंस कर घायल हो गया था। वही स्कूल मैदान में रोज़ की तरह बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी बच्चों की नजर उस घायल हिरण पर पड़ी। जिसके बाद बच्चों ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी सूझबूझ से घायल हिरण के बच्चे को बाहर निकाला।