धमतरी: जिले के इस गांव में शराब, जुआ, पानी पाउच, डिस्पोजल प्रतिबंधित, नियम का पालन करना होगा अनिवार्य
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण समाज बिरेतरा द्वारा गांव में शांति, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 3 फरवरी से कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं। जिसका पालन करना अनिवार्य किया गया है। नहीं करने पर जुर्माना का प्रावधान है। गांव सरहद के अंदर गली-मोहल्ला, चौक-चौराहा, तालाब, मंदिर, श्मशान घाट, स्कूल एवं अन्य स्थानों पर शराब पीना मना है।