धमतरी: मेधावी बेटियों ने जिले का मान बढ़ाया, कलेक्टर ने किया सम्मान
रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी बेटियां सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासकीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मान किया।