मेसकौर: तेतरिया पंचायत भवन में जीपीडीपी को लेकर मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई आयोजित
Meskaur, Nawada | Jan 16, 2024 मंगलवार को मेसकौर के तेतरिया ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम को लेकर मुखिया उमा भारती की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वितीय वर्ष 2024_25 हेतु योजना ली गई। अगली ग्राम सभा में योजना का अनुमोदन की जायेगी। मौके पर पंचायत सचिव जयेंद्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार, तेतरिया दक्षिणी भाग के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नरेश यादव, इत्यादि उपस्थित थे।