गायघाट: एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने बरुआरी गांव में समाधान शिविर स्थल का किया निरीक्षण, जलमीनार जल्द होगा चालू
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बरुआरी गांव में आयोजित समाधान शिविर की तैयारी को लेकर मंगलवार शाम करीब 4 बजे एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को शिविर से संबंधित कई प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर की जानकारी आसपास के गांव के लोगो को होना चाहिए।