मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र के खत्ता रोड पर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इंकार
Meerut, Meerut | Feb 21, 2024 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि खत्ता रोड पर युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह काफी समय से डिप्रेशन में था। जिसके चलते युवक ने आत्महत्या कर ली वही युवक के आत्महत्या करने से परिवार के लोगो मे कोहराम मचा हुआ है।कुछ लोगों द्वारा युवक की आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी गई।