कोईलवर: कोईलवर–आरा फोरलेन पर कई जगह सड़क में दरार, मरम्मत के तरीके पर भी उठे सवाल
बक्सर–पटना फोरलेन (एनएच-922) पर कोईलवर से आरा सीमा तक कई स्थानों पर सड़क के बीचो-बीच दरारें दिखाई दे रही हैं। सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे पब्लिक एप की टीम जब इस मार्ग से गुजर रही थी, तब ज्ञानपुर गांव सहित कई स्थानों पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जगह-जगह दरारें और कई स्थानों पर स्टील क्लैप स्टेपलर जैसी तकनीक से मरम्मत की गई थी