शिवपुरी: सरपंच की चक्काजाम चेतावनी का असर: सिरसौद में रात की बिजली कटौती पर लगा विराम
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में लगातार हो रही आधी रात की बिजली कटौती को लेकर सरपंच अंतरसिंह लोधी द्वारा दी गई चक्का जाम की चेतावनी का असर दिखाई देने लगा है। सरपंच ने गांव में हो रही बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग और अमोला थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि यदि 20 मई से रात की कटौती बंद नहीं हुई तो 21 मई सुबह 8 बजे सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग पर चक्का ।