खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा यूनिवर्सिटी में कुल सचिव रहते हुए प्रभारी प्राचार्य का दायित्व निभा रहे डॉ. जीएस चौहान ने गुरुवार को पीजी कॉलेज में स्थायी प्राचार्य के रुप में अधिकृत तौर पर पद्भार संभाल लिया है। स्टॉफ ने श्री चौहान का स्वागत किया। डॉ.चौहान शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक कार्यों में समृद्ध अनुभव रखते हैं।