खरगोन स्टेडियम मैदान पर गुरुवार को वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए बच्चों का प्रांरभिक चयन किया गया। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवि दुबे ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा विभिन्न जिलों में प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में स्टेडियम मैदान पर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी सेंलिग के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया।