झांसी: झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने खैरार–भीमसेन रेलखंड का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2025 शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरूद्ध कुमार द्वारा खैरार, भीमसेन रेलखंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने खैरार से भीमसेन स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक, सिग्नल संस्थापन, जॉइंट्स, पॉइंट्स, ट्रैक की राइडिंग क्वालिटी, समपार फाटक पर संरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया।