सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बंगलों से कब्जा हटाने पर विवाद, कुल गुरु ने दी जानकारी
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बंगलों से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही विवाद बढ़ गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आलोट से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय सहित 6 लोगों को सरकारी आवास खाली करने के नोटिस दिए हैं। नोटिस के बाद विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर सवाल उठाए हैं।