बखरी: मोहनपुर और बागबान पंचायत में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, बीडीओ ने किया उद्घाटन
बखरी प्रखंड के मोहनपुर और बागवान पंचायत में जीविका के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ महेश चंद्र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जीविका के ग्राम संगठन से जुड़े सैकड़ो महिला उपस्थित थी।