बेगुसराय जिले से 25 दिसंबर 2025 को दंड प्रणाम करते हुए कमर में कपड़ा बांधकर रथ खींचते तारापीठ जा रहे शिवभक्त कांवरिया पथ में आकर्षण का केंद्र बने हैं। सुल्तानगंज से देवघर जाने के दौरान यात्रा के 73वें दिन रविवार दोपहर करीब 12 बजे वे कटोरिया से आगे बढ़े। इस दौरान उनकी अनोखे यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है।