शाजापुर: मुस्लिम समाज ने चालीसवें पर शहर में निकाला एशिया के सबसे बड़े दुलदुल का जुलूस
शाजापुर: मुस्लिम समाज ने चालीसवे पर निकाला एशिया के सबसे बड़े दुल्दुल का जुलूस। बता दें कि मुस्लिम समाज जनों द्वारा मोहर्रम के 40 दिन बाद हजरत इमाम हुसैन की याद में चालीसवा मनाया जाता है। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी बुधवार रात कोमोहर्रम कमेटी सदर इमरान खरखरे के नेतृत्व में चालीसवे पर शाजापुर शहर में एशिया के सबसे बड़े दुलदुल का जुलूस निकाला गया।