आहोर: आहोर में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा
Ahore, Jalor | Apr 6, 2025 उपखंड मुख्यालय आहोर सहित आसपास के गांव में भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर रविवार को सनातन महोत्सव समिति द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गांजे बाजे के साथ विभिन्न मार्गो से होते हुए भगवान श्री राम की झांकी सहित शोभायात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान महाआरती के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।