डिंडौरी: कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक
डिंडौरी कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता ने खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर सोमवार शाम लगभग 4:00 समीक्षा बैठक करते हुए किसानों को संतुलित मात्रा में खाद के उपयोग करने के लिए जागरूक करने,नकली खाद बीज बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने प्राकृतिक खेती सहकारी विभाग के कार्यो कि समीक्षा की।