BNMU ने खेल कैलेंडर में किया बड़ा बदलाव, पहली बार हैंडबॉल शामिल; 23 जुलाई से इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं शुरू
**मधेपुरा।** बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) ने सत्र 2026-27 के लिए अपने खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नया कैलेंडर जारी करते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने पहली बार हैंडबॉल को आधिकारिक खेल कैलेंडर में शामिल किया है। साथ ही 15 अंतर महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन को मंजूरी दी गई है।
यह निर्णय कुलपति प्रो. बी.एस. झा की अध्यक्षता में आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक बैठक में लिया गया। बैठक में खेल, संस्कृति, बजट और प्रशासन से जुड़े कुल 14 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
Bihar, India | Jul 15, 2026