Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

हर बरसात में 'सिस्टम' बह जाता है, ग्रामीण चंदा कर बना रहे सड़क ग्राम अटावारी के 250 ग्रामीण बदहाल, जनप्रतिनिधियों के वादे कीचड़ में धंसे कैलाश गुप्ता नई दुनिया, नरसिंहपुर मो. 9329446506 गोटेगांव। आजादी के दशकों बाद भी गोटेगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अटावारी (ग्राम पंचायत मुआर) के ग्रामीण मूलभूत सुविधा सड़क के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। जमुनिया रोड से गांव तक लगभग एक किलोमीटर का रास्ता हर बारिश में दलदल में तब्दील हो जाता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि दोपहिया और चारपहिया वाहन गांव तक पहुंचना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क का निर्माण प्रशासन को करना चाहिए, उसका सुधार गांव के लोग अपनी जेब से चंदा इकट्ठा कर करते हैं। ग्रामीण खुद फावड़ा और तसला उठाकर सड़क पर मिट्टी-मुरम डालते हैं, ताकि बच्चे स्कूल जा सकें, महिलाएं निकल सकें और जरूरत पड़ने पर मरीज अस्पताल पहुंच सकें। करीब 200 से 250 की आबादी वाला यह गांव वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। हर चुनाव में विकास के वादे होते हैं, लेकिन बरसात आते ही गांव की सच्चाई सामने आ जाती है। सवाल यह है कि जब ग्रामीण अपने पैसे से सड़क सुधार सकते हैं, तो करोड़ों के विकास कार्यों का दावा करने वाला तंत्र आखिर कहां है? यदि यही हाल रहा तो विकास केवल फाइलों और भाषणों तक ही सीमित रह जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जमुनिया रोड से अटावारी तक तत्काल पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि हर वर्ष ग्रामीणों को अपने ही गांव तक पहुंचने के लिए संघर्ष न करना पड़े। ग्रामीण: पूरन पटेल, देवेन्द्र पटेल, प्रीतम पटेल, सुनील पटेल, मनोज पटेल, अंकुश पटेल, प्रदीप पटेल, भूरा पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, कंचन ठाकुर एवं सुनील कतिया। #Facebook #नई_दुनिया #कैलाश_गुप्ता #गोटेगांव #नरसिंहपुर #अटावारी #मुआर #ग्रामीण_सड़क #विकास_कहां_है #जनप्रतिनिधि_जवाब_दो #MadhyaPradesh #Gotegaon #Narsinghpur #RoadConnectivity #GroundReport Mahendra Nagesh Collector Narsinghpur गोटेगांव विधानसभा Prahlad Singh Patel CM Madhya Pradesh Raghunath Rai Kanchhedi Patel Gotegaon Vidhansabha Narsinghpurnews.com Vishal Singh Patel Pankaj Jain Guru Shalendra Tiwari Maninagendra Singh Foundation Jalam Singh Patel Jansampark Madhya Pradesh

Gotegaon, Narsinghpur | Jun 26, 2026

MORE NEWS