हमीरपुर को खेलों का नया हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम: अनुराग ठाकुर
धूमल के आशीर्वाद से बने सिंथेटिक ट्रैक का किया उल्लेख, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की मंजूरी को बताया खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात
हमीरपुर।। News123 ।। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से हमीरपुर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण हुआ, जिसके चलते यहां से अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।
उन्होंने कहा कि खेलों की इसी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमीरपुर में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की मंजूरी कराई गई है। अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि इस सुविधा से क्षेत्र के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और हमीरपुर भविष्य में खेल प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बनकर उभरेगा।