बेगूसराय: DM के निर्देश पर DRCC ने छात्र-छात्राओं को योजनाओं की जानकारी दी
बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर DRCC द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बीरपुर में जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां छात्राओं को योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार की देर रात 10:00 बजे दी गई.