बक्सर: तीसरे चरण में जिले के 5 प्रखंडों की 48 पैक्सों के चुनाव में 52.68 प्रतिशत हुआ मतदान
Buxar, Buxar | Nov 29, 2024 जिले के 5 प्रखंडों की 48 पैक्सों के लिए शुक्रवार को 162 बूथों पर कराए गए मतदान में 52.68 फीसदी मत पड़े. इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. मतदान के साथ ही विभिन्न पदों के 927 उम्मीदवरों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई है. सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित अवधि तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.