बक्सर: जिले के 30 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए प्रभारी DM ने हरी झंडी दिखाकर लखीसराय रवाना किया
Buxar, Buxar | Nov 29, 2024 राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने के लिए जिले के प्रतिभागी लखीसराय के लिए शुक्रवार को लगभग 3:00 अपराह्न में रवाना हो गए. टीम को प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया. कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2024 तक लखीसराय जिला मे कार्यक्रम होगा.