बक्सर: जिले के 5 प्रखंडों में तीसरे चरण के पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना
Buxar, Buxar | Nov 29, 2024 शुक्रवार को तीसरे चरण का पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। तीसरा चरण में बक्सर जिला अंतर्गत प्रखंड बक्सर, इटाढी, नावानगर, डुमरांव, केसठ में मतदान संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से हीं मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। मतदान के उपरांत मतपत्र पेटी को सुरक्षित रखने हेतु प्रत्येक प्रखंड में वज्रगृह बनाया गया है।