ग्राम खेरिया जागीर के जंगल क्षेत्र में सोमवार रात्रि करीब 9:45 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब माता मंदिर के पास एक तेंदुवा दिखाई दिया। तेंदुए को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई,जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के डीएफओ अमित सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को अलर्ट किया गया है, और ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा रात में जंगल की ओर न जाने की अपील की