बहराइच: माधवरेती रोड के पास खड़ी ट्राली में अज्ञात कारण से लगी आग, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर पाया काबू
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत माधव रेती रोड के पास तारकुल से लदी ट्राली में अज्ञात कारण से आग लग गई। धू धू कर आग जलने लगी। आसपास के लोगों के द्वारा सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।