बहराइच: स्टीलगंज तालाब पर मार्केटिंग करने आई महिला के पर्स से मंगलसूत्र, एटीएम व कैश चोरी के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टील गंज तालाब पर मार्केटिंग करने आयी महिला के पास से हूई मंगलसूत्र, एटीएम व कैश चोरी मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने सोमवार शाम को बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।