बहराइच: ट्रैफिक पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स ने बहराइच जिले में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक
बहराइच में 51 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लोगो को ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी। साथ ही ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वालो को रोककर उन्हें समझाया। ट्रैफिक इंचार्ज बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ये कैडेट्स ट्रेफ़िक के प्रशिक्षित लोगों के साथ मिलकर लोगो को लगातार जागरूक करते रहेंगे। एनसीसी कैडेट्स के इस प्रयास की सभी सराहना कर रहे हैं।