बहराइच: जनपद के अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 3 अप्रैल से शुरू होगी, जानकारी दी सहायक श्रमायुक्त ने
सहायक समायुक्त सिद्धार्थ मोत्यानी ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि 16 फरवरी 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच में आयोजित अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश हेतु जनपद बहराइच से कुल 39 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिनकी काउंसलिंग 3 अप्रैल से शुरू होगी।