बहराइच: खरगापुर चौराहे के पास चार पहिया वाहन ने पिता-पुत्री को मारी ठोकर, हादसे में दोनों हुए घायल
जिले के खरगापुर के पास बस का इंतजार कर रहे पिता-पुत्री को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां पुत्री की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिता-पुत्री चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी चार पहिया वाहन ने ठोकर मारी।