कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी एवं भोरसार जंगल में रविवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला श्रद्धालु एवं एक युवक घायल हो गया। घायल दोनों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर चोट को देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को देवघर रेफर कर दिया।