लालगंज: अदवा नहर के बरडीहा माइनर में गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, चचेरी बहन की शादी का सामान लेने जा रहा था युवक
हलिया क्षेत्र के अदवा नहर के बरडीहा माइनर में बुधवार देर रात करीब 10:00 बजे गिरने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। घटना की सूचना बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस को दिया गया। हलिया के बरडीहा गांव निवासी जगदीश चचेरी बहन की शादी समारोह में सरीक था कि रिश्तेदार की बाइक पर पीछे सवार होकर सोठियां कलां सामान लेने जा रहा था कि यह हादसा हो गया।