गाज़ियाबाद: मेरठ रोड स्थित वेयरहाउस में लगी आग को दमकल विभाग की 13 गाड़ियों ने बुझाया, अन्य जनपदों से भी बुलाई गई गाड़ियां
गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुडरिक नामक वेयरहाउस के अंदर शनिवार दोपहर को आग लग गई। वेयरहाउस में आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गई। वेयरहाउस के अंदर घरेलू सामान रखा था, जिस कारण आग फैलती चली गई। दमकल विभाग की 13 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।