मंडी: जिले के द्रंग विधायक पूर्ण चंद ने रविवार को आदि देव टुण्डी वीर के नवनिर्मित भंडार के प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 इस मौके पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ने देव आदि टुण्डी वीर के आगे शीश नवाया। विधायक पूर्ण चंद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के लोगों की देवी देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कहा देवी देवताओं के आशिर्वाद से ही आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। विधायक पूर्ण चंद ने कहा कि उन्होंने देवता से सभी की सुख समृद्धि की कामना की है।