17 नवंबर को भटनी में सजेगी सुरों की महफिल, माही-मनीषा की जोड़ी मचाएगी धमाल
#देवरिया। भटनी क्षेत्र के भरहे चौरा स्थित सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय में 17 नवंबर 2026 को भव्य शुभारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खास झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 5 बजे गंगा आरती के साथ होगा। इसके बाद सायं 7 बजे से भोजपुरी संगीत जगत की मशहूर जोड़ी माही-मनीषा अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।
स्थान: सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय, भरहे चौरा, भटनी, देवरिया।
दिनांक: 17 नवंबर 2026, मंगलवार।
#DeoriaPost #Bhatni #MahiManisha #BhojpuriLive #GangaAarti #DeoriaNews
Salempur, Deoria | Nov 17, 2026