गोरखपुर: राप्ती किनारे शराब माफियाओं के ठिकानों पर शिकंजा, 90 लीटर कच्ची शराब बरामद, 7 क्विंटल से ज्यादा लहन और 20 भट्ठियां नष्ट
गोरखपुर में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। राजघाट थाना क्षेत्र में राप्ती नदी किनारे चलाए गए अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में अवैध शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए।संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह राजघाट थाना क्षेत्र के राप्ती नदी किनारे से