कोचस: राजकीय मध्य विद्यालय डोईया में बच्चों से पेंट कराने का वीडियो हुआ वायरल, डीईओ ने कहा- होगी जांच
Kochas, Rohtas | May 22, 2026 कोचस प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय डोईया से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विद्यालय के बच्चों से स्कूल का जंगला एवं किवाड़ पेंट कराया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे विद्यालय परिसर में जान को खतरे में डालकर दो मंजिले भवन के पीछे रेलिंग