हजारीबाग में टाटा कैरटलेन ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन
हजारीबाग: मटवारी पीटीसी चौक में टाटा के प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड कैरटलेन का पहला शोरूम खुल गया है। इस शोरूम का उद्घाटन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर, केक काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। यह झारखंड में ब्रांड का आठवां शोरूम और हजारीबाग का पहला है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को 20% तक डिस्काउंट का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
कैरटलेन शोरूम में डायमंड, गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी के पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को बटरफ्लाई, आरन्या, ओम्ब्रे जैसे खास कलेक्शन के साथ-साथ एफआरआईईएनडीएस, डिज्नी, हैरी पॉटर और पेप्पा पिग जैसी लोकप्रिय थीम पर आधारित ज्वेलरी भी मिलेगी। ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर सोमेन भावमिक ने बताया कि नए कलेक्शन काशिका और पोल्की को भी हाल ही में ल�