फरेंदा: फरेंदा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका जताई गई
महराजगंज जिले के फरेंदा में एक महिला का शव घर की कुंडी से फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे घर