फरेंदा: फरेंदा के बीडीओ ने बरगदवा रामसहाय में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया
बरगदवा रामसहाय में बीडीओ अतुल द्विवेदी ने वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की। फरेंदा विकास खंड की 71 ग्राम पंचायतों में 1.24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हजरत अली, एपीओ आकाश चौरसिया, शिक्षक, छात्र व ग्रामीण मौजूद रहे।