फरेंदा: गुरु पूर्णिमा पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने लेहड़ा मंदिर का किया दर्शन
महराजगंज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने महंत को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, झिनक विश्वकर्मा, मुन्नू बाबा सहित सभी सभासद मौजूद रहे।