फरेंदा: पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को बड़हरा कन्हई टोला, बड़हरी से किया गया गिरफ्तार
पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 158/2025 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त महमूद पुत्र मुस्तकीम (निवासी बड़हरा कन्हई टोला, बड़हरी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर के बाहर से दबोच लिया। अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।