अशोक नगर: जेल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला,बेटा मैच खेलकर लौटा तो छत पर पिता को लटका देखा, परिवार शादी में था
अशोकनगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जेल कॉलोनी में 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह रघुवंशी का शव उनके घर की छत पर फंदे से लटका मिला। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है, जब नरेंद्र का बेटा मैच खेलकर घर लौटा। पिता घर में नहीं दिखे तो वह छत पर पहुंचा, जहां कपड़े के फंदे से पिता को लटका देख उसके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में गया हुआ था।