बेगूसराय: बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से साड़ी दुकान में लगी भीषण आग
बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखी लाखों रुपये की कीमती साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए। इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद