रायडीह: घरेलू विवाद के बाद महिला ने कनेल का बीज खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Raidih, Gumla | Jul 21, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के 30 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के बाद आवेश में आकर कनेल का बीज खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है। परिजनों के अनुसार, सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से आहत होकर महिला ने आवेश में कनेल का बीज खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं।