जनगणना कार्य एवं नागरिक निबंधन की निदेशक रंजीता ने को सोनपुर नगर परिषद में चल रहे जनगणना प्री-टेस्ट कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने फील्ड में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा एचएलओ मोबाइल ऐप में दर्ज सूचनाओं का सत्यापन किया तथा डेटा की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों से फीडबैक लिया और चार्ज अधिकारी को नियमित रूप से भरे गए डेटा की जांच करने, आवश्यक सुधार कराने तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनजागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही एसआरएस यूनिट में जन्म-मृत्यु से संबंधित बायोप्सी टेस्ट और केस हिस्ट्री का भी सत्यापन किया।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026