रतनी फरीदपुर: रतनी प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 15 अप्रैल को होगी बैठक, जिले में चर्चा तेज
जहानाबाद के रतनी प्रखंड प्रमुख अशरफी खातून के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 15 अप्रैल को बैठक होगी। बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने बताया कि प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान होगा। दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति जरूरी होगी, जबकि पारित करने के लिए आधे से अधिक मत आवश्यक हैं। जिसको लेकर यह पूरा मामला पूरे प्रखंड क्षेत्र में बुधवार रात्रि करीब 8 बजे तक चर्चा बन हुआ है।