सहजनवा: डवरपार में तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर, चालक वाहन छोड़कर फरार
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत डवरपार में शुक्रवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बेनुआटिकर निवासी खुडबुड चौहान (65 वर्ष) साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लगभग 7:30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय कौड़ीराम की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।